बरौनी: बरौनी सुधा डेयरी भ्रष्टाचार मामले में अब संघ के चेयरमैन और पूर्व प्रभारी एमडी पर कसा शिकंजा
बरौनी सुधा डेयरी (देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड) में भ्रष्टाचार मामले पर अब सीधे संघ के चेयरमैन विजय शंकर सिंह एवं पूर्व प्रभारी एमडी रविंद्र प्रसाद पर शिकंजा कस गया है. प्रबंधन ने अध्यक्ष के लेटर पैड के इस्तेमाल, वाहन सहित अन्य सभी सुविधाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. इसके अलावा, अध्यक्ष कार्यालय में रखी तमाम फाइलों को ज