बदायूं: नवादा स्थित बरेली रोड पर जय हिंद ढाबा के पास पड़े अज्ञात मृतक को पुलिस कर्मियों ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा
Budaun, Budaun | Dec 16, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नवादा स्थित बरेली रोड पर जय हिंद ढाबा के पास अज्ञात मृतक पड़े होने की सूचना 108 एंबुलेंस कर्मियों को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस कर्मी अज्ञात मृतक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद अज्ञात मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।