मुंगावली में ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के समर्थन मूल्य पर उपार्जन को लेकर किसानों के लिए बड़ी खबर है। जिला प्रशासन ने मंगलवार को शाम लगभग सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि शासन के निर्देश पर 25 मई से 15 जून 2026 तक ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों का पंजीयन किया जाएगा।