करछना: अकोढा़ गांव में नव विवाहित महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुटी
कौंधियारा थाना क्षेत्र के अकोढा़ गांव में मंगलवार को उसे समय हड़कंप मच गया जब एक महिला घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उक्त गांव निवासी गोलू की पत्नी अंतिमा सोमवार रात को रोजाना की तरह कमरे में सोने के लिए गई थी। मंगलवार सुबह देर तक नहीं उठी तो परिजन उसे बुलाने गए। जहां देखा की महिला फंदे पर लटक रही थी और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच में जुटी।