करछना: पालपुर गांव की रहने वाली महिला ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर थाने में दी गई मामले की तहरीर
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाने में महिला ने ससुरालियों पर आरोप लगाकर मामले की तहरीर दी है, महिला के मुताबिक ससुराल के लोगों द्वारा उसको मारा पीटा जाता है तथा घर से निकाल दिया जाता है, अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ थाने पर पहुंची महिला ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है,तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।