करछना: डांडी स्थित प्रजापति कंपलेक्स मोबाइल शॉप की दुकान से एक युवक ने दो मोबाइल फोन किया चोरी सीसीटीवी कैमरा फुटेज आया सामने
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के डांडी बाजार स्थित प्रजापति कंपलेक्स मोबाइल शॉप की दुकान पर बुधवार को एक युवक एयरफोन लेने के लिए दुकान पर पहुंचा। जहां दुकानदार ने युवक को एयरफोन दिखाने के लिए पीछे मुड़ा, उसी दरमियान युवक दुकान से दो मोबाइल फोन उठाकर पीछे जेब में भर लिया। और थोड़ी देर बाद वहां से चला गया। वहीं पर लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज में सारी घटना कैद हो गई।