करछना: कचरी गांव के सामने डंफर के केबिन में बिजली का तार फंसने से दो पोल टूट कर हुई धराशाई बाल बाल बचें लोग
करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर बुधवार शाम को मार्ग से गुजर रहे डंफर के केबिन में बिजली का तार अचानक फंसने से दो पोल टूट का धराशाई हो गई। शुक्र रहा कि जिस वक्त बिजली का तार व पोल टूट कर गिरा उस वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आपसी समझौते पर डंफर चालक को जाने दिया गया।