लखीसराय: लखीसराय सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों को योग ध्यान का प्रशिक्षण, नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई
सोमवार अपराह्न 2:45 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक सिपाही प्रशिक्षण केंद्र लखीसराय में प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए योग ध्यान एवं नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षुओं को नशीले पदार्थ के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई.