बारसोई: बारसोई के धूमटोला में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन, पूर्व सांसद व लोजपा जिलाध्यक्ष भी रहे मौजूद
बारसोई प्रखंड क्षेत्र के धूमटोला में सोमवार को शाम सात बजे धूमधाम से अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी लोजपा जिलाध्यक्ष संगीता देवी सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। वहीं आयोजको द्वारा मौजूद जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन भी किया गया। वहीं आयोजको ने बताया कि धूमधाम के साथ यहां अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है।