रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Rampur, Rampur | Aug 26, 2026 बुधवार को सुबह 11 बजे अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। जुलूस को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने पूरे मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बन