कलान: कोलाघाट पुल पर सपा कार्यकर्ताओं ने चार पहिया वाहनों के चलाए जाने पर जताया हर्ष, की मीटिंग
शाहजहांपुर जनपद के रामगंगा नदी के कोलाघाट पुल पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता की एक मीटिंग विधानसभा के पार्टी के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इसमें इंडिया गठबंधन के तमाम कार्यकर्ताओ ने भाग लिया और उन्होंने बताया कि पुल से चार पहिया चालू किए जाने को लेकर जो उन्होंने भूख हड़ताल की थी और सोई हुई सरकार को जगाने का काम किया था।