कलान: रामगंगा नदी के कोलाघाट पुल से हल्के चार पहिया वाहनों के लिए शुरू हुआ संचालन, वित्त मंत्री ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ
शाहजहांपुर जनपद मिर्जापुर क्षेत्र के रामगंगा नदी पर बने कोलाघाट पुल पुल से आज गुरुवार को करीब 4:00 उत्तर प्रदेश सरकार के बित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नारियल फोड़कर शुभारंभ कर दिया. आज ही पुल से हल्के चार पहिया वाहनों का निकलना शुरू हो गया है। जनपद शाहजहांपुर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले कटरी के इलाके की लोगों को भारी राहत मिली है।