गुना नगर: कोतवाली पुलिस ने शहर में IPL सट्टा खिलाने वाले 2 लोगों को किया गिरफ्तार, नगदी जप्त कर 4 लोगों पर मामला दर्ज
गुना में कोतवाली थाना पुलिस ने दो लोगों को आईपीएल सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि महावीरपुरा ओवरब्रिज के नीचे से पकड़े अभिषेक किरार ने दिव्यांशु शर्मा के कमीशन पर सट्टा खिलाना बताया। वहीं हुसैन टेकरी से पकड़े ललित ओझा ने शिवम रघुवंशी के कमीशन पर सट्टा खिलाना बताया।