गुना नगर: शहर में 50 से अधिक ऑटो पर मोदी के फोटो वाले विज्ञापन में आचार संहिता उल्लंघन की कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से की शिकायत
गुना में कांग्रेस नेताओं ने आचार संहिता उल्लंघन की कलेक्टर से शिकायत की है। कांग्रेस नेता हरिशंकर विजयवर्गीय, शेखर वशिष्ट, राजेंद्र तिवारी, माधवलाल शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया, शहर में 50 से अधिक ऑटो पर नैनो यूरिया के प्रचार में मोदी और उनकी गारंटी का जिक्र है। जो आचार संहिता उल्लंघन दायरे में आता है। कलेक्टर ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।