गुना नगर: गुना में ट्रेन से गिरकर घायल हुए पश्चिम बंगाल के मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को 4 दिन बाद जिला अस्पताल लेने पहुंचे परिजन
गुना में 4 दिन पहले ट्रेन से गिरकर घायल एक व्यक्ति लाखन सिंह जो मानसिक रूप से कमजोर जिला अस्पताल में भर्ती था। उसकी बंगाली भाषा भी किसी को समझ में नहीं आ रही थी। वरदान सेवा समिति गुना के प्रमोद भार्गव ने बताया, उनकी जानकारी जुटाई। पता चला कि वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। 1500 किमी दूर नोडिया जिले में परिवार है आज परिवार के साथ घर जाने रवाना किया गया।