गुना नगर: ऑफिसर्स कॉलोनी में एक मकान से गैस टंकी एलईडी टीवी सहित गृहस्थी का सामान हुआ चोरी, कैंट थाने में मामला दर्ज
गुना में कैंट थाना क्षेत्र की ऑफिसर्स कॉलोनी के एक मकान में चोरी हो गई। फरियादी महिला अमिता सिंह पत्नी संग्राम सिंह तोमर निवासी क्वार्टर एफ 16 ऑफिसर्स कॉलोनी ने बताया कि ग्वालियर गई थी और सफाई की जिम्मेदारी एक कर्मचारी को दी थी। वापस आई तो LED टीवी व पंखा समेत गृहस्थी का सामान चोरी हो गया।