गुना नगर: नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में 9 दिन की छुट्टी के बाद हुई बंपर आवक, मुख्य गेट पर लगा जाम
गुना में नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी 9 दिन की छुट्टी के बाद खुली तो बंपर आवक हुई। ट्रैक्टर ट्राली और वाहनों की संख्या बढ़ने से मंडी के मुख्य गेट पर घंटे जाम लगा। वाहन चालक परेशान हुए। होली और मार्च क्लोजिंग की छुट्टियों के बाद खुली मंडी परिसर फसलों से भरे ट्रैक्टर ट्राली से खचाखच भरा नजर आया। आगामी दिनों में और भी भीड़ भाड़ बढ़ेगी।