श्री गंगानगर: मौसम विभाग के पास पुलिस ने 193 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 11, 2026
श्रीगंगानगर की जवाहर नगर पुलिस ने मौसम विभाग के पास कार्रवाई करते हुए 193 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी ने सोमवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी हंसराज को गिरफ्तार किया।आरोपी से 193 ग्राम अफीम बरामद की गई है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया आरोपी से पूछताछ की जा रही है।