सिहोरा: शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा में स्टाफ की कमी, एक डॉक्टर चला रहा अस्पताल
शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा में गुरुवार सुबह 10:30 बजे देखा गया कि मरीज डॉक्टर के लिए भटक रहे हैं। एक महिला डॉक्टर से इलाज करवाने लंबी लाइन लगी हुई है, बाकी के स्टाफ में या तो ताला लगा हुआ है या डॉक्टर मौजूद नहीं है। इस संबंध में अस्पताल प्रभारी डॉक्टर सुनील लटियार से पूछा गया की 10:30 बज गए डॉक्टर नहीं पहुंचे।