वारासिवनी: चौपाटी में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश, होटल-रेस्टोरेंट से लिए सैंपल, दुकानदारों में हड़कंप
भीषण गर्मी में आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को वीरांगना रानी अवंती बाई स्टेडियम सामने स्थित चौपाटी में औचक निरीक्षण किया। महालक्ष्मी लस्सी एवं आइसक्रीम सेंटर में जांच के दौरान खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई। सैंपल लैब भेजे गए हैं, रिपोर्ट के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी.