पटना ग्रामीण: बैंक रोड ED दफ्तर से बाहर निकले पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव, जमीन के बदले नौकरी मामले में 8 घंटे तक हुई पूछताछ
लैंड फॉर जॉब्स मामले में ED ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से करीब 8 घंटे पूछताछ की. बैंक रोड ईडी दफ्तर से रात 8 बजे बाहर निकलकर तेजस्वी यादव ने विक्ट्री साइन दिखाया. इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी की. जानकारी के मुताबिक ED के 12 अफसरों की टीम ने उनसे 60 सवाल किए.