पटना ग्रामीण: लालू-तेजस्वी से ED की पूछताछ पर बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, कहा- CM बने तो चारा खा गए, रेलमंत्री बने बच्चों की नौकरी
लैंड फॉर जॉब्स मामले में सोमवार को लालू यादव से पूछताछ हुई। वहीं, मंगलवार को पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव से पूछताछ हो रही है। पूरे मामले पर गांधी घाट पर मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि ED ने जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव पर आरोप तय किया है। लालू यादव जब CM बने तो चारा खा गए और रेलमंत्री बने नौकरी बच्चों की नौकरी खा गए।