पटना ग्रामीण: गांधी घाट पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार, दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने NIT घाट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, इस मौके पर सशस्त्र पुलिस द्वारा दो मिनट की शोक सलामी भी दी गयी। मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।