पटना ग्रामीण: बैंक रोड स्थित ED दफ्तर में RJD नेता तेजस्वी यादव से पूछताछ जारी, कार्यालय के बाहर समर्थकों के साथ तेज़प्रताप यादव मौजूद
लैंड फॉर जॉब मामले में बैंक रोड स्थित ED दफ्तर में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ हो रही है। ED के 12 अफसरों की टीम उनसे सवाल-जवाब कर रही है। तेजस्वी सुबह साढ़े 11 बजे से पटना के बैंक रोड स्थित ED दफ्तर पहुंचे थे। वहीं कार्यालय के बाहर राजद कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री तेज़प्रताप मौके पर डटे हैं।