ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के खंधार मोड़ के पास शनिवार शाम 3 मोटरसाइकिलें दुर्घटनाग्रस्त
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के खंधार मोड़ के पास भगैया पिरोजपुर मुख्य मार्ग पर 30 मई शनिवार की संध्या 6:00 बजे बारी-बारी से कुछ ही दूरी पर तेज गति के कारण तीन मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए। एक महिला और एक पुरुष का पैर टूट गया।स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां दोनों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।