एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पथर्रीडीह के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से न केवल विद्यालय, बल्कि धमतरी जिले और आदिवासी अंचल का मान बढ़ाया है। विद्यालय के जीव विज्ञान संकाय के 13 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इनमें छात्र राधेश्याम का एमबीबीएस तथा छात्रा डिंपल का आयुर्वेद चिकित्सा (बीएएमएस) पाठ्यक्रम में चयन हुआ है। इन दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति जी से प्रत्यक्ष भेंट और उनके साथ स्मृति-चित्र खिंचवाने का अवसर उनके लिए जीवन की अविस्मरणीय उपलब्धि बन गया।
#ProudMoment #dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh