आबापुरा: गेमनपुल लूट कांड: 1.18 करोड़ की सनसनीखेज वारदात के आरोपियों का एमजी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया
गेमनपुल पर 17 सितंबर की रात हुई 1 करोड़ 18 लाख 27 हजार रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मामले के चार मुख्य आरोपियों अजय डिंडोर, मोहनलाल राणा,कन्हैयालाल और प्रकाश कटारा को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार दोपहर 3 बजे आंबापुरा थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को एमजी अस्पताल लेकर पहुंची, मेडिकल जांच कराई।