Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
manraj26
23
“फिर भड़क सकता है गुर्जर आंदोलन! विजय बैंसला की सरकार को चेतावनी” #GurjarAndolan #VijayBainsla #GurjarReservation #Raja...
Tonk, Tonk
| Mar 16, 2026
#gurjarandolan
#vijaybainsla
#gurjarreservation
#raja...
MORE NEWS
एस पी न्यूज़ राजस्थान अब नए प्रोफेशनल अंदाज में ✌️💕🙏 आप सभी सपोर्ट करें 🙏
Tonk, Tonk | Nov 12, 2026
#punjab में #sachin pilot क्या बोले ? पहले जनता ने AAP को एक बड़ा जनादेश दिया, लेकिन सरकार प्रदेश के लिए कोई ठोस बदलाव नहीं ला पाई। यह सिर्फ एक सरकार की विफलता नहीं, बल्कि पंजाब के विकास, युवाओं के भविष्य और जनता की उम्मीदों के भी कीमती पाँच साल छीन लिए। कांग्रेस ही वह विकल्प है जो पंजाब को दोबारा प्रगति और खुशहाली के रास्ते पर ले जा सकती है। जनता का बदलता भरोसा इस बात का संकेत है कि पंजाब अब बदलाव चाहता है और कांग्रेस इस बदलाव का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।
Tonk, Tonk | Nov 12, 2026
#tonk में एसआईआर के बाद अब एसएसआर का सर्वे, जानें कैसे #teenadabi #tinadabi
Tonk, Tonk | Nov 12, 2026
माउंट आबू में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर पर तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। नवंबर महीने में इस साल का यह अब तक का सबसे ठंडा दिन बताया जा रहा है। बढ़ती ठंड के बावजूद माउंट आबू में पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। 15 दिवसीय दीपावली सीजन महोत्सव का आज चौथा दिन है। पिछले दो दिनों में एक लाख से अधिक पर्यटक माउंट आबू पहुंच चुके हैं और पर्यटकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। शहर के होटल और रेस्टोरेंट पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहे हैं। नक्की झील में नौका विहार से लेकर विभिन्न पर्यटन स्थलों तक सैलानी माउंट आबू की खूबसूरत वादियों और सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। रात के समय पर्यटक अलाव जलाकर ठंड का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। तापमान में आई गिरावट ने जहां स्थानीय लोगों को ठंड का एहसास कराया है, वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पर्यटकों के लिए माउंट आबू का यह मौसम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पर्यटक इस ठंडे मौसम और प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद ले रहे हैं। #weather #cold #mauntabu #turistika
Tonk, Tonk | Nov 12, 2026
#tonk मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने दीपावली पर क्या कहा ?
Tonk, Tonk | Nov 11, 2026
#tonk कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने की रामा श्यामा #dipawali #goverdhanpuja
Tonk, Tonk | Nov 11, 2026
बयाना में निर्दलीय पार्षद पर लाठी-डंडों से हमला, पैर में फ्रैक्चर; भरतपुर रेफर लाल दरवाजा मोहल्ले में रात हुई घटना, मारपीट का वीडियो आया सामने; दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मामले बयाना बयाना। कस्बे के लाल दरवाजा मोहल्ले में रात करीब 10 बजे निर्दलीय पार्षद के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। वार्ड 18 के पार्षद महेंद्र बंशीवाल पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतपुर रेफर किया गया। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में तीन-चार लोग पार्षद महेंद्र बंशीवाल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। महिलाओं पर गलत इशारे करने से शुरू हुआ विवाद पार्षद के भतीजे मदनलाल ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के शेरसिंह के परिवार के कुछ युवक महिलाओं को घूर रहे थे और गलत इशारे कर रहे थे। इस पर उनके चाचा महेंद्र बंशीवाल और उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शेरसिंह, मोहन सिंह, संजय, रामकिशन, बीपी सिंह, अनिल और अनूप सहित 12 लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। मदनलाल के अनुसार आरोपियों ने पार्षद के पैरों पर कई बार वार किए, जिससे उनका दायां पैर फ्रैक्चर हो गया। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप वहीं दूसरे पक्ष के शेरसिंह ने आरोप लगाया कि मदनलाल पक्ष के कुछ लोग शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में उन्होंने महेंद्र, मदनलाल और दिनेश कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी है। दोनों पक्षों के खिलाफ मामले दर्ज कोतवाली थाना प्रभारी रामगिलास गुर्जर ने बताया कि लाल दरवाजा मोहल्ले में वार्ड 18 के निर्दलीय पार्षद महेंद्र बंशीवाल के साथ मारपीट हुई है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच टाउन चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। #bayana #bharatpurnews #viralreelsシ
Tonk, Tonk | Nov 10, 2026
टोंक के निवाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शहर के बीचों-बीच स्थित प्राचीन पुरानी तहसील भवन के रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पटाखे की चिंगारी से पुराने तहसील भवन के रिकॉर्ड रूम में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की चपेट में दो कमरों में रखा राजस्व विभाग का पुराना रिकॉर्ड आने की आशंका है। वहीं, कमरों के बाहर टूटा-फूटा लकड़ी का फर्नीचर भी पड़ा हुआ था, जिससे आग के तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई है। घटना के बाद आसपास के मोहल्लेवासियों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी घासीराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, घटनास्थल तक पहुंचने में दमकल विभाग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी तहसील भवन तक जाने वाली तंग गलियों के कारण नगर पालिका का दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में आग पर काबू पाने को लेकर चुनौती बनी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकारी भवन में रखे महत्वपूर्ण राजस्व रिकॉर्ड की सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? फिलहाल आग से हुए नुकसान का वास्तविक आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन पुराने तहसील भवन में लगी आग से बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। #tonk #TonkNews
Tonk, Tonk | Nov 10, 2026
एंकर-देशभर में आज गोवर्धन पूजा बड़ी धूम धाम से की जा रही है…टोंक में भी गांव-गांव , शहर -शहर भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना की जा रही है। सुबह से ही महिलाएं गाय का गोबर एकत्रित कर भगवान गोवर्धन की प्रतिमूर्ति तैयार कर…परंपरागत तरीक़े से पूजा अर्चना कर रही है…मान्यता है कि भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना करने से घर-परिवार में ख़ुशहाली होती है..यह गोवर्धन पूजा लक्ष्मी पूजन के दूसरे दिन की जाती है…लेकिन इस बार मुहूर्त में बदलाव होने से आज की जा रही है…महिलाओं ने बातचीत करते हुए गोवर्धन की पूजा को लेकर पूरा इतिहास बताया… बाइट01 बाइट 02 #tonk #tonknews #goverdhanpuja
Tonk, Tonk | Nov 10, 2026