सिरसा: रानिया खेल स्टेडियम क्षेत्र से पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार एक व्यक्ति को 36 बोतल देसी शराब सहित किया काबू
Sirsa, Sirsa | Aug 20, 2024 पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा निर्देश अनुसार जिला पुलिस द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रानिया थाना पुलिस ने गस्त व चेकिंग के दौरान खेल स्टेडियम क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली में सवार व्यक्ति को काबू कर ट्रैक्टर की ट्रॉली में यूरिया खाद के नीचे छुपाई 36 बोतल देशी शराब बरामद की है।