सिरसा: इंदिरा विकास कॉलोनी में एक घर से करीब ₹18000 की नकदी व आभूषण चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Sirsa, Sirsa | Aug 19, 2024 शहर की इंदिरा विकास कॉलोनी में एक घर में सेंध लगाकर अज्ञात लोग करीब 18 हजार रुपये की नकदी व आभूषण चुराकर फरार हो गए हैं। मकान मालिक ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में सतीश कुमार ने बताया कि बीते दिवस वह अपनी पत्नी के साथ डेरे में सत्संग सुनने के लिए गया था।