सिरसा: मार्केट कमेटी के सामने वाली गली में स्थित एक घर से एक व्यक्ति सिलेंडर लेकर हुआ फरार, पीड़ित महिला मीडिया से हुई रूबरू
Sirsa, Sirsa | Aug 19, 2024 शहर की मार्केट कमेटी के सामने वाली गली में स्थित एक घर से एक व्यक्ति गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गया।पीड़ित महिला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक व्यक्ति उनके घर आता है और कहता है कि सरकार ने स्कीम चलाई हुई है जिसके तहत सभी को गैस मुफ्त दी जा रही है।वह उन्हें खाली गैस सिलेंडर दे दे और वह उन्हें भरा हुआ गैस सिलेंडर दे देगा।