जगदलपुर: कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य बोले, सरकार की प्राथमिकता पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना, जनता झेल रही महंगाई की गर्मी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने के बजाय लगातार जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम कर रही है ये सरकार सिर्फ पूंजिपतियों को लाभ पहुंचाने वाली सरकार है केंद्र की मोदी सरकार ने चुनाव समाप्त होते ही जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया।पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे