चानन: श्री खंडी गांव: पुलिस ने मारपीट के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
हलसी थाना की पुलिस द्वारा श्रीखंडी गांव से मारपीट के एक मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. जिसे रविवार अपराह्न 3 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक हलसी थाना कांड संख्या 20/26 मामले में श्रीखंडी गांव के रहने वाले भूषण यादव के पुत्र श्री यादव को गिरफ्तार किया गया. 23 जनवरी 2026 को अभियुक्त पक्ष द्वारा मारपीट किया गया था.