बोल बम के जयकारे के साथ देवघर रवाना हुआ मदनपुर का काँवरिया संघ
मिठईया के नवयुवक काँवरिया संघ के बैनर तले 22 सदस्य बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए हुए रवाना
सावन माह में शिव भक्ति का रंग चारों ओर दिख रहा है। औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत मिठईया गांव से नवयुवक काँवरिया संघ के 9 सदस्यों के निगरानी में 22 लोगों "बोल बम" के जयकारे के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुए।
काँवरिया संघ में सत्येन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, रवि चौधरी, नितिश चौधरी, सर्यू यादव, मंदीप कुमार, विजय चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी और उमेश चौधरी शामिल हैं। सभी काँवरियों ने गेरुआ वस्त्र धारण कर भगवान शिव का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया है।
संघ के सदस्यों ने रवाना होने से पहले क्षेत्र की सुख-समृद्धि और देशवासियों के कल्याण की कामना की। गांव के लोगों ने फूल-माला और पुष्प वर्षा कर काँवरियों को विदा किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष सावन में मिठईया गांव से दर्जनों काँवरिया देवघर जाते हैं। इस बार भी युवाओं में भक्ति और उत्साह का माहौल है।
#BolBam
#Kanwariya
#DeogharYatra
#BabaBaidyanath
#Madanpur
#AurangabadBihar
#Sawan2026
#ShivBhakti