गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम में ऐसी के फटने से घर में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के शक्ति खंड 2 में ऐसी के फटने से तीन जिला मकान के दूसरी मंजिल पर आग लग गई। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही तुरंत टीम मौके पर पहुंची। आग दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लगी हुई थी। दमकल विभाग की टीम ने होज लाइन बिछाते हुए तत्काल आग पर काबू किया। और आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।