सिसई: पहामू में प्रखंड के कांग्रेसियों ने निकाला बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान मार्च
Sisai, Gumla | Feb 1, 2025 बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के सम्मान मार्च करते हुए पुसो मंडल और सिसई मंडल के कांग्रेसियों ने शनिवार दोपहर जुलूस निकाला।कांग्रेस पुसो मंडल अध्यक्ष जितेंद्र लोहरा ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देशानुसार पूरे देश में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के प्रति सम्मान मार्च निकाल कर देश के प्रति, संविधान के रक्षा के प्रति अभियान चलाना है।