सिसई: लाकेया में बीएसएफ के शहीद जवान का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुआ, ड्यूटी के दौरान हुए थे शहीद
Sisai, Gumla | Feb 1, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के लाकेया गांव में शनिवार दोपहर बीएसएफ के शहीद जवान बुधराम उरांव का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।बुधराम उरांव बीएसएफ में कार्यरत और ड्यूटी के दौरान बीमारी के कारण शहीद हो गए थे। इसके बाद उनको शव को लेकर बीएसएफ के पदाधिकारी और जवान उनके घर तक पहुंचाएं और उनका अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया।