सिसई: कुड़ुख भाषा में योगदान के लिए प्रधानमंत्री के 'मन की बात' में नाम आने वाले अरविंद उरांव गणतंत्र दिवस समारोह से लौटे
Sisai, Gumla | Feb 1, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मंगलो गांव में कूड़ुख भाषा का विद्यालय चलाने वाले अरविंद उरांव का प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में जिक्र होने के बाद दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के रूप में शामिल हुए। दिल्ली से वापस लौटने प्रेस वार्ता कर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कैसे देश के प्रधानमंत्री जनजातीय विकास के लिए गंभीर है।