बरवाला: पंचकूला के सेक्टर 12 ए से 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस ने मामला दर्ज किया
रविवार को रात 8 बजे मिली जानकारी अनुसार पंचकूला के सेक्टर 14 पुलिस थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें एक 15 वर्षीय किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। महिला ने बताया उसे पता चला कि उसकी बेटी मजारी चौक पुराना पंचकूला में किसी लड़के के पास है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।