सबसे पहले आपसे हम ये कहना चाहते हैं कि इस वीडियो को इतना शेयर कीजिए कि ये वीडियो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तक पहुंचे । अब खबर भी पढ़ लीजिए मामला दरअसल ये है कि हैबतपुर, अरवल में शराब पीने के आरोप में पुलिस अनिल सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार करती है और उन्हें इतना पीटा जाता है कि उनकी हाजत में मौत हो जाती है। यह बेहद शर्मनाक है।
सम्राट चौधरी की सरकार में पुलिस की गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई है। शराब पीने के आरोप में किसी को भी उठा लिया जाता है और गरीबों से पैसे ऐंठने का काम किया जाता है। पैसा नहीं मिलने पर हाजत में थर्ड डिग्री टॉर्चर और इतनी पिटाई की जाती है कि उनकी मौत तक हो जाती है।
यह कोई नई घटना नहीं है। ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शराबबंदी के नाम पर पुलिस का यह अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है और शराब माफिया पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार आम गरीबों और आम लोगों को जेल में ठूंस रही है।
#BiharPolice #ArwalNews #BiharGovt #JusticeForAnilSinghKushwaha #CPIML
#BiharNews
Barh, Patna | Aug 5, 2026