कानपुर: पनकी के कांशीराम कॉलोनी के पास स्थित पैराडाइज इंटर कॉलेज के बगल में खुले नाले में मिला अधेड़ का शव
पनकी के कांशीराम कॉलोनी के पास स्थित पैराडाइज इंटर कॉलेज के बगल में खुले नाले में शनिवार दोपहर को 2 बजेअधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान कबाड़ बीनने का काम करने वाले 45 साल के बंगाली के रूप में हुई है। अधेड़ का नाले के दूसरे तरफ अंगौछा टंगा मिला