ग्वालियर से सिंधिया का बड़ा चुनावी संदेश, दतिया में BJP की जीत का जताया भरोसा, कांग्रेस पर बोले— "जैसी करनी, वैसी भरनी"...
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर दौरे के दौरान दतिया उपचुनाव, कांग्रेस की अंदरूनी कलह और शिवपुरी में बनने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को लेकर कई अहम बयान दिए। उन्होंने दतिया की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की जो रफ्तार चल रही है, उसका लाभ दतिया को भी मिलना चाहिए। कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और पंजाब में उठे बगावती सुरों पर टिप्पणी से बचते हुए सिंधिया ने सिर्फ इतना कहा— "जैसी करनी, वैसी भरनी।" वहीं शिवपुरी में प्रस्तावित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को उन्होंने ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए ऐतिहासिक सौगात बताते हुए कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की नई पहचान बनेगी।