जगदलपुर: संजय गांधी वार्ड में 32 मकानों को तोड़े जाने पर महापौर संजय पांडे ने दी प्रतिक्रिया, कहा- दी जाएगी मदद
शनिवार को संजय गांधी वार्ड में रेलवे ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए 32 मकानों पर बुलडोजर चला दिया था । जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए महापौर संजय पांडे ने कहा कि संजय गांधी वार्ड में इस समस्या के समाधान के लिए बीजेपी ने बहुत संघर्ष किया है। 24 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।