बिजनौर: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सीमली सहित दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा
Bijnor, Bijnor | Jul 7, 2024 पहाडो व मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिजनौर में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। मंडावर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। गांव सीमली में गंगा कटान के लिए लगाए गए सीमेंट के बोर भी पानी में डूब चले हैं। जिसको लेकर दर्जन भर गांव में बाढ़ का खतरा सताने लगा है हालांकि बिजनौर प्रशासन लगातार राहत बचाव कार्य में जुटा हुआ है