उन्नाव: बॉक्स में मिले सोनू के शव का खुलासा, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार
CCTV फुटेज और वाहन नंबर से पुलिस जांच में आगे बढ़ी, एक किशोर भी हिरासत में
उन्नाव। रायबरेली-उन्नाव हाईवे किनारे लोहे के बॉक्स में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासे का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक सोनू की हत्या के मामले में उसकी पत्नी नेहा, जितेंद्र और तौहीद को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।
मंगलवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र में हेल्थ हॉस्पिटल के सामने सड़क किनारे संदिग्ध बॉक्स मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बॉक्स खोलने पर चादर और कंबल में लिपटा युवक का शव बरामद हुआ।
पुलिस ने आसपास के रास्तों पर लगे CCTV और एनपीआर कैमरों की फुटेज के आधार पर लोडर वाहन की पहचान की। जांच में पुलिस ने पत्नी नेहा और जितेंद्र के बीच कथित प्रेम-प्रसंग को हत्या की वजह बताया है। पुलिस के अनुसार, शव को बॉक्स में रखकर लोडर से हाईवे किनारे छोड़ा गय�