जमालपुर: मुंगेर के लालदरवाजा से 3 साल के मासूम का अपहरण, 3 लाख में बेचने का आरोप; एसपी: बच्चा सकुशल
मुंगेर शहर के लालदरवाजा इलाके से तीन साल के मासूम के अपहरण और उसे कथित तौर पर 3 लाख रुपये में बेच देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बुधवार दोपहर बच्चे के लापता होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. कोतवाली थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर पड़ोस के एक व्यक्ति और उसकी नाबालिग पुत्री की भूमिका सामने आई. पुलिस ने दोनो