चूरू: जिला परिषद सभागार में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली, दिए निर्देश
Churu, Churu | Feb 11, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए। जिला कलक्टर सुराणा ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि विकास अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए आबादी विस्तार के प्रस्ताव भिजवाएं। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े प्रकरणों का सतर्कता के साथ निस्तारण करें।