चूरू: गांव देपालसर व मेघसर के बीच चलती बाइक से टकराया सांड, बाइक सवार के पेट में घुसा सींग
Churu, Churu | Feb 11, 2025 चूरू के गांव देपालसर व मेघसर के बीच चलती बाइक से सांड आकर टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक के पेट मे सांड का सींग घुस गया, जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। गम्भीर घायल को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग कर्मियों ने इलाज किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।