घाघरा: घाघरा में हल्की बारिश से मुख्य पथ पर जल जमाव, ग्रामीणों ने उपायुक्त से नाली बनवाने की मांग की
Ghaghra, Gumla | Jul 28, 2026 घागरा प्रखंड मुख्यालय में हल्की बारिश से घाघरा मुख्य पथ सहित कई जगहों पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है ग्रामीणों ने गुमला उपयुक्त से जल्द नाली बनवाने का मांग किया है ताकि सड़क पर जल जमाव न हो। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जल जमाव होने के कारण आम राहगीरों सहित सड़क किनारे चलने वाले छात्रों व अन्य लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है