भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने दुकान से सामान चोरी के मामले में एक चोर को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Bhabua, Kaimur | Jan 28, 2026 भभुआ थाना की पुलिस ने दुकान से सामान चोरी करने के मामले में एक चोर को गिरफ्तार किया है। आज बुधवार को 2:30 बजे भभुआ प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर भभुआ शहर छावनी मोहल्ला वार्ड 9 निवासी मोहम्मद सलीम राइन के पुत्र नूर आलम बताया जाता है। उन्होंने बताया कि भभुआ ब्लॉक गेट के पास अंकित जेनरल स्टोर से सामान की चोरी कर रहा था।